मात्र 15 घंटे में घर पर आसान तरीके से बनाये आम का अचार…..
नमस्कार दोस्तों..!! कैसे हैं आप सभी..दोस्तों अभी आम का मौसम है, अब तो यह अगले साल ही वापस आएगा और इस समय हर तरह के आम भी मिल रहे हैं| तो क्यों ना बना लिए जाये पूरे साल भर के लिए अचार | जी हाँ दोस्तों आज हम आपसे कुछ ऐसे नुस्खे साझा करने जा रहें हैं जिससे आप बना सकते हैं कम समय में स्वादिष्ट अचार और जो लम्बे समय तक भी ख़राब ना हो | आम का अचार तो एक ऐसी चीज़ है जो हर किसी के साथ चलता है चाहे वो खिचड़ी हो या हो पूरी, सबको इसका खट्टा स्वाद बहुत पसंद होता है| आए आज हम सीखते हैं कैसे बनाये घर पर लम्बे समय तक चलने वाला आम का अचार…शुरू करते हैं….
सामग्री …..
- कच्चे आम/ आमी/ केरी
- सरसों का तेल
- मसाले (मेथी दाना, जीरा, कलोंजी, हींग, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, सौंफ)
विधि…..
- सबसे पहले कच्चे आम जिसमे ज्यादा गूदा हो और जो कहीं से ख़राब भी ना हो| इन्हे धोकर अच्छे से सुखा लें|
- अब इन आमों को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और गुठली निकाल दे| सब काटकर अलग रख लें|
- अब हम अचार का मसाला तैयार करेंगे जिसके लिए एक कढ़ाई में 5 – 6 चम्मच सरसों के तेल को गरम कर लें| जैसे ही यह गरम हो जाये तब गैस बंद कर दें|
- अब इस तेल में डालें 1 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच जीरा, थोड़ी से हींग, 1 .5 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 .5 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 5 चम्मच सौंफ| यह सामग्री अचार को बहुत ही मसालेदार बना देगी|
- अब इस मसाले में डालें कटे हुए कच्चे आम और 2 चम्मच नमक या स्वादानुसार| इन्हे अच्छे से मिला लें| आप देख पाएंगे आम का रंग बदलने लग गया है|
- अब एक ज़रूरी ट्रिक, गैस को वापस मध्यम आंच पर जला लें और अचार को पकने दें| आपस में सब अच्छे से मिलते जाएं और 5 मिनट के लिए पकाएं|
- ऐसा करने से अचार जल्दी बन जायेगा, इसे आपको कई दिन तक रखने की, धूप का इंतज़ार करने की और अचार की रखवाली करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी|
- अब इस आचार को आप 15 घंटे के लिए अलग रख दें| आप देख सकते हैं अचार बिलकुल वैसा ही है जैसे कई दिन रखा अचार होता है| आमी गल चुकी है और मसाले भी अच्छे से मिल चुके हैं | आपका अचार खाने के लिए तैयार है|
- आप चाहें तो इसे 1 -2 महीने के लिए ऐसे ही रख सकते हैं , पर यदि आपको इसे पूरे साल के लिए रखना है तो करें एक और काम|
- एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम कर लें और फिर उसे ठंडा करें| इसे अचार में डालें जिससे वह तेल में डूब जाये| अचार को किसी भी बरनी में रख दें और तेल डालें| ऐसा करने से यह अचार कई दिन तक ख़राब ना होगा|
तो दोस्तों कैसी लगी आपको हमरी अचार बनाने की ट्रिक| आप घर पर ज़रूर बनाकर देखें और हमें बताये कैसा लगा आपको हमारा तरीका| हमसे अपने सुझाव भी साझा करें……

