कैसे बनाए नाश्ते में स्वादिष्ट पॉकेट पिज़्ज़ा….
नमस्कार दोस्तों , कैसे हैं आप सभी| दोस्तों हम सब जानते हैं कि नए नए तरीके के नाश्ते खाना सभी को अच्छा लगता है लेकिन नया नाश्ता क्या बनाये ये हमें समझ नहीं आता और हम वही पुराना नाश्ता खाकर बोर होने लगते है| आज हम आपके लिए लेकर आएं है एक नए नाश्ते कि रेसिपी जिसे आप घर पर जरूर बनाके देखें और यह नाश्ता सबको बहुत पसंद भी आएगा| जानते हैं अब कैसे बनाए पॉकेट पिज़्ज़ा…..
सामग्री…
- मैदा
- सब्जियां (शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, बंद गोभी, टमाटर या जो भी आप पसंद करें.)
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- चाट मसाला
- नमक
- चिली फलैक्स
- पिज़्ज़ा सीज़निंग या ऑरेगैनो
- चीज़
- रिफाइंड तेल
विधि….
- ज़रूरत के हिसाब से मैदा लें और इसमें डालें नमक और 4 चम्मच रिफाइंड तेल| सबको थोड़ा मिला लें. अगर आपको लगे मैदा बंध नहीं रही है तो इसमें और तेल डाले| मैदा अच्छे से बंध जानी चाहिए अगर ज़रूरत लगे तो और तेल डाल सकते हैं आप|
- आप इस मैदा को अच्छे से पानी की मदद से गूंथे और ध्यान रखें ये ना ज्यादा मुलायम हो और ना ही जयादा ठोस| गूंथ कर मैदा को अलग ढक कर रख लें|
- अब एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम करके उसमे डालें कटी हुई शिमला मिर्च, बंद गोभी, स्वीट कॉर्न और टमाटर| आप जो मर्ज़ी सब्ज़ी डाल सकते हैं|
- अच्छे से मिलाये और अब इसमें डालें नमक स्वादानुसार, 1/2 चम्मच चाट मसाला, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, चिली फलैक्स, पिज़्ज़ा सीज़निंग. सबको अच्छे से मिलाये और पकने दें|
- जब सब अच्छे से पक जाये तब गैस बंद कर इसे ठंडा होने रख दें|
- अब मैदा से छोटी परांठे के बराबर की लोई लेकर इसे बेलें, ध्यान रखे ना ज़्यादा पतली, ना मोटी|अब इसे चौकोर काट लें|
- फिर इस चौकोर को बीच में से दो हिस्सों में काट लें|अब एक हिस्सा लेकर दूसरे के ऊपर ऐसे रखें की वह एक क्रॉस जैसा दिखने लगे|
- अब इसके बीच में बनी हुई थोड़ी सी फिलिंग रखे और उस पर डालें चीज़| और इसे बंद कर दें|
- ऐसे और पॉकेट्स बना लें और सबको तलें धीमी आंच पर| जब यह थोड़े भूरे होने लगे तब इन्हे निकाल लें और अपनी पसंद की चटनी के साथ इसका आनंद उठाये|
- तैयार है आपके पॉकट पिज़्ज़ा…..