सामग्री :-
- सूजी – 1 bowl
- पानी – 1.5 bowl
- ऑइल – 2 tbps
- कट किए हुए बादाम – 10-15
- कट किए हुए काजू – 10-15
- किसमिस – 10-15
- मूंगफली – ½ bowl
- कड़ी पत्ते – 15-20
- उबले हुए आलू – 2
- नमक – स्वाद अनुसार
- पिसी हुई शक्कर – 2 tbps
- काली मिर्च पाउडर – 1 tbps
- चाट मसाला – 1 tbps
- पुदीना पाउडर – 1 tbps
- लाल मिर्च पाउडर – ½ tbps
विधि :-
- इसके लिए सबसे पहले एक भगोनी गैस पे रखते है और इसमें पानी डालते है |
- पानी जैसे ही गरम हो जाए इसमें सूजी डाल देते है और इसको गाड़ा कर लेते है |
- फिर भगोनी ढक देते है और गैस बंद कर देते है |
- अब एक कढ़ाई गैस पर रखते है और इसमें ऑइल गरम करते है |
- ऑइल गरम होने के बाद इसमें बादाम,काजू और किसमिस डाल कर भून लेते है |
- फिर इसी बचे ऑइल में मूंगफली और कढ़ी पत्ते भून लेते है |
- अब गैस बंद कर देते है |
- अब आलू लेते है और इन्हे खूब अच्छे से मैश कर लेते है और फिर साइड से रख देते है |
- अब जो सूजी का मिक्सचर तैयार किया था उसे देखते है |
- जब ये इतना ठंडा हो जाए की उस पे हाथ आसानी से लगाया जा सके तो इसको एक प्लेट में निकाल लेते है |
- और इसको खूब अच्छे से मलते है और जो मैश किए आलू है उसको भी इसी में मिक्स कर लेते है |
- अब इसमें ऑइल डालकर इसे एकदम चिकना कर लेते है |
- अब सेव बनाने की मशीन लेते है और इसमें सूजी आलू का मिक्सचर डालते है |
- अब एक कढ़ाई में ऑइल गरम कर लेते है और जब ऑइल गरम हो जाए सेव बनाते है |
- सेव को अच्छे से डी फ्राई कर लेते है और फिर उन्हें प्लेट में निकालते है |
- अब एक बड़ा बाउल लेते है और इसमें सभी चीज़ मिक्स कर लेते है |
- सारे ड्राई फ्रूट्स,कढ़ी पत्ते,सूजी के सेव सब मिक्स कर लेते है |
- अब इसमें नमक,पिसी हुई शक्कर,काली मिर्च पाउडर,चाट मसाला,पुदीना पाउडर,और लाल मिर्च डाल देते है और सबको अच्छे से मिक्स कर लेते है |
- अब नमकीन बनकर तैयार है इसे स्टोर करते है |
- इसे आप कई महीनो तक स्टोर करके रख सकते है और जब भी मन करे इसे खा सकते है |